चालान वायरल, तो शुरू हुई जांच
जैसे ही चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों में हैरानी के साथ सवाल उठने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित एंट्री और सिस्टम रिकॉर्ड की जांच की।
जांच में पुष्टि हुई कि चालान में तकनीकी त्रुटि हुई थी।
चालान घटाकर किया गया 4 हजार
जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग ने चालान की राशि मानकों के अनुसार संशोधित कर दी। अब स्कूटी सवार को केवल 4,000 रुपये का चालान देना होगा।
सिपाही की त्रुटि नोट की गई
सूत्रों के अनुसार जिस सब इंस्पेक्टर ने चालान तैयार किया था, वह धारा 207 एमवी एक्ट डालना भूल गया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने उसे नोटिस कर स्पष्टीकरण मांगा है।