फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छात्र ने क्लासरूम में खुद को लगाई आग, प्रिंसिपल और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज में एक छात्र ने कथित रूप से क्लासरूम में खुद को आग लगा ली। छात्र ने लेट फीस को लेकर प्रिंसिपल पर बेइज्जती और धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्र का इलाज जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा क्लासरूम में खुद को आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। छात्र की पहचान उज्ज्वल राणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


साथियों के अनुसार, उज्ज्वल ने लेट फीस को लेकर प्रिंसिपल द्वारा कथित बेइज्जती और पिटाई से आहत होकर यह कदम उठाया। हालांकि, प्रबंधन और पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: DAV कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में खुद को लगाई आग: प्रिंसिपल और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उज्ज्वल को कॉलेज में फीस जमा न होने के चलते क्लास में नहीं बैठने दिया जा रहा था। छात्रों का कहना है कि इस दौरान उसके साथ कथित रूप से सख्त व्यवहार किया गया। इस बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था।

शुक्रवार को वह क्लास में आया और अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

उज्ज्वल ने अस्पताल में दिए कथित बयान में प्रिंसिपल और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि फीस में देरी की वजह से उसे लगातार डांटा गया और उसके साथ मारपीट की गई। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने कहा है कि मामले की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और छात्र के साथियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी पक्ष के खिलाफ ठोस प्रमाण मिलने पर कार्रवाई होगी। उज्ज्वल की स्थिति फिलहाल अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें