फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक होगा स्कूलों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 31 मार्च तक परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए सात बिंदुओं पर तेेजी से काम किया जा रहा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ, बीओ व अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्धारित समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के तहत सात बिंदुओं पर काम हो रहा है। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ आलोक यादव ने 31 मार्च तक काम पूरा करने को कहा। ब्लैक बोर्ड मानक के अनुरूप बनाने, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय बनाने के साथ ही क्रियाशील करने, पेयजल एवं हैंडवॉश की व्यवस्था दुरुस्त करने, दीवारें, छतें एवं दरवाजे, खिड़की, फर्श ठीक करने, विद्युतीकरण, किचन शेड एवं रंगाई-पुताई का कार्य तुरंत पूर्ण कराने को कहा है। बैठक में सभी बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी एवं एडीओ पंचायत मौजूद रहे। डीसी निर्माण दीपक कुमार एवं डीसी एमआईएस अंकुर कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें