फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में खींचतान सीएम दरबार में पहुंची

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलते नगर पालिका के सभासद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में खींचतान सीएम के दरबार में पहुंच गई है। चेयरपर्सन के विरोधी खेमे के सभासदों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर चेयरपर्सन के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूर्व में की शिकायतों की भी जांच कराकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद राजीव शर्मा, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, मनोज वर्मा, नरेश गुप्ता एवं कुसुमलता पाल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मिले। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कई बिंदुओं पर शिकायत की। पालिकाध्यक्ष पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को ईओ का वित्तीय चार्ज देकर एक करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान एक ही दिन में कराने का आरोप लगाया। इसके साथ आटो रिक्शा, टेंपो स्टैंड एवं पार्किंग ठेके में 1.95 लाख रुपये की हानि पहुंचाने, देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण में वित्तीय अनियमितताओं की साजिश करने की भी शिकायत की। मामले की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। सीएम को यह भी बताया कि 31 दिसंबर 2019 को बिना निर्माण कार्यों की जांच किए ही 14वें वित्त आयोग की राशि से भुगतान कर दिया गया। कैशबुक चेयरपर्सन के घर पर रखे जाने की भी जानकारी दी। सभासदों ने सीएम को बताया कि इन मामलों की जांच भी हो चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि सीएम ने मामले में त्वरित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सभासदों के हित की मांगें भी उठाई...
- विधायक निधि की तरह सभासद की भी निधि हो जो उसके वार्ड में खर्च हो।
- सभासद को अपने कार्यालय के रखरखाव, कार्यालय सचिव, चपरासी तथा खर्च के लिए नियत धनराशि दी जाए।
- सभासद को नियत वेतन दिया जाना चाहिए।
इन्होंने कहा...
- ये लोग इसी तरह की शिकायतें करते रहते हैं। इस संबंध में और क्या कह सकती हूं।
अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें