फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के स्कूलों में पहले दिन पहुंचे तीन प्रतिशत बच्चे

विज्ञापन
प्राथमिक आदर्श विद्वालय महावीर चौक में प्रथम दिन स्कूल पहुचें दो छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन केवल तीन प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। पहले दिन बच्चों को यहां मिड-डे मिल भी नहीं मिल पाया। स्कूलों में शिक्षक समय से पहुंचे और बिजली के पंखे चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर के महावीर चौक स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में 108 बच्चे पंजीकृत हैं। छह शिक्षिका यहां कार्यरत हैं। पहले दिन केवल दो छात्र ही स्कूल पहुंचे। इनमें एक ड्रेस में और दूसरा बिना ड्रेस के था। प्रधानाध्यापक तृप्ति नौटियान का कहना है कि धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ जाएगी। विद्यालय में पंखे चलते मिले।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खालापार में 180 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन यहां सात बच्चे पहुंचे। विद्यालय में तीन शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जो मौजूद मिले। हालांकि शिक्षा मित्रों को जून माह का मानदेय नहीं मिलता है। शिक्षामित्र आदेश ने बताया कि मिड-डे मिल मेरठ की संस्था देती है। पहले दिन बच्चों को योग कराया गया।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पूर्वी झांसी की रानी में 228 छात्र पंजीकृत हैं। यहां दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। पहले दिन यहां केवल छह बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक रफत मिर्जा का कहना है कि यहां बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी।
पहले दिन स्कूलों में कराया योग
बीएसए मायाराम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के स्कूलों में संख्या अधिक कम रही, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कुछ स्कूलों में बच्चे अच्छी संख्या में आए। स्कूलों में पहले दिन बच्चों को योग कराया गया। जल्द ही विद्यालयों में संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें