जानसठ के गांव तिसंग में केंद्रीय राज्यमंत्री ने अमृत सरोवर तालाब का शुभारंभ किया।
- फोटो : KHATAULI
पानी बचाकर सुरक्षित करें भविष्य : संजीव बालियान
जानसठ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ग्रामीण पानी बचाने और सदुपयोग में सहयोग करें। वर्तमान में पानी बचाकर भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने गांव तिसंग में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया।
बालियान ने कहा कि आज पानी संग्रह करने की बहुत आवश्यकता है और यही वजह है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में अमृत सरोवर योजना चलाई हुई है। जिले के सभी ब्लॉकों में कुछ गांव चयनित किए गए हैं। जिनमें अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक के नौ गांवों में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बीडीओ संत प्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से तालाबों और गांव का कायाकल्प होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, संचालन भाजपा मंडल महामंत्री राजन वालिया ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने तालाब का सुंदरीकरण करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रधान पिंकी, प्रधान के पति रोशन लाल सैनी, ग्रामपंचायत सचिव प्रिंस सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, तिसंग मंडल भाजपा के अध्यक्ष अमित कसाना, महामंत्री अनिल चौहान, सोमपाल कश्यप, रोहिताश कुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन ऋषिराज वालिया आदि मौजूद रहे।