बुढ़ाना में मकान की छत पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी रखता छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पक्षी बचाओ, पानी पिलाओ अभियान चलाया
बुढ़ाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी अप्रैल में विद्यार्थियों ने अपने मकान की छतों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा। विद्यार्थियों ने अपने पड़ोस में मिट्टी के बर्तनों का वितरण कर छत पर पानी रखने के लिए जागरूक किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल व मई में पक्षी बचाओ, पानी पिलाओ अभियान चलाया जाता है। परिषद के जिला के पदाधिकारी अभिषेक संगल ने बताया कि सभी विद्यार्थी अपने पड़ोस में घर-घर जाकर मिट्टी के बर्तनों का वितरण कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तनों में मकान की छत पर पानी भरकर रखा जाता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के कारण एक-एक छात्र ही अपने पड़ोस में मिट्टी के बर्तन बांट रहे हैं। छात्र सभी पड़ोसियों से पक्षियों के लिए दाना व पानी छत पर रखने की अपील कर रहे हैं। पक्षी बचाओ, पानी पिलाओ के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि पक्षी, जीव व जंतु मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। इनकी रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य है।