फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सती वैश्यान का तालाब कराया जा रहा मुक्त

विज्ञापन
शहर में मेरठ रोड पर सती वैश्यान भूमि पर बने तालाब की खोदाई कराते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सती वैश्यान का तालाब कराया जा रहा मुक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन की टीम शनिवार को मेरठ रोड की सती वैश्यान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने में जुटी रही। यहां पर तहसील की टीम ने दो हजार मीटर में खोदाई शुरू करा दी है।
प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कुछ दिन पूर्व डीएम को पत्र लिखकर मेरठ रोड की सती वैश्यान की भूमि का कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। प्रशासन ने कई बार प्रयास किया लेकिन आशातीत सफलता नहीं मिली। हालांकि इस जमीन पर कादिर राना परिवार का भी कुछ कब्जा था, जिसे दो माह पहले प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया था। यहां पर एक दीवार भी तोड़ कर सुजडू जाने वाले रास्ते को खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और एसडीएम सदर के नेतृत्व में तहसील की टीम मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में तहसील की टीम ने तालाब की खुदाई का कार्य शुरू किया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि दो हजार मीटर तालाब में खुदाई का कार्य किया जा रहा है। सती वैश्यान की यहां लगभग नौ हजार मीटर जमीन है। सभी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। जल्द ही खाली जमीन को वैश्य समाज के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें