सरदार वल्लभ भाई पटेल सच्चे देशभक्त थे : स्वामी
खतौली। वीतराग तपोनिष्ठ स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बच्चे आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए हमें बच्चों को शिक्षित कराना चाहिए।
मीरापुर रोड पर स्थित राजेश फार्म में बृहस्पतिवार को पटेल जागृति मंच की ओर से भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित अलंकरण समारोह में अतिथियों ने गुर्जर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी कर्मवीर महाराज ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरू के विरोध करने पर भी पटेल में सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। मुख्य अतिथि कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। हमारे बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो वे देश और समाज का भी नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डा. उमा आर्य, चौधरी रतनी सिंह, यशपाल पंवार, जगत सिंह दौसा, डा. सतीश शास्त्री, चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, चौधरी विनोद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सत्येंद्र आर्य ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में पटेल जागृति मंच के अध्यक्ष अमरेश गुर्जर, सचिव सुशील गुर्जर, मास्टर जयपाल सिंह, बाबा रतन सिंह, मनोज खारी, जोनी गुर्जर, भारतवीर आर्य, भीम सिंह, सुरेश खारी, बाबूराम वर्मा, धनसिंह, महाराज सिंह, टेकचंद वर्मा आदि का सहयोग रहा।