युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
खतौली। बृहस्पतिवार की सुबह चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक के पास खड़े 30 वर्षीय युवक ने अमृतसर से इंदौर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एकत्र लोगों की भीड़ से शव की शनाख्त कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को फिलहाल मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस ने युवक के शव की शनाख्त के लिए उसके कपड़ों की फोटो व्हाटसअप पर आसपास गांवों के ग्राम प्रधानों को भेजी है।