फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती मनाई

Sat, 11 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में यज्ञ और जागरण हुए। कई मोहल्लों में शोभायात्राएं निकाली गईं, जो टाउन हाल के मैदान में पहुंचीं। बाद में यहां से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन चरित्र पर आधारिक झांकियां प्रदर्शित की गई। शहर परिक्रमा के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।       
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर मोहल्ला रैदासपुरी स्थित संत रविदास मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा भी निकाली गई। बैंडबाजे एवं सुंदर झांकियां शामिल रहीं। मोहल्ला धर्मपुरी तथा खादरवाला स्थित रविदास शिव मंदिर, केशवपुरी स्थित मंदिर, गहराबाग स्थित संत रविदास मंदिर, अलमासपुर स्थित रविदास मंदिर आदि अनेक स्थानों पर रविदास जयंती पर धार्मिक आयोजन हुए।

शोभायात्रा निकाली गई। दुपहर बाद टाउनहाल से विशाल शोभायात्रा शहर में निकाली गई। राजकुमार सिद्धार्थ, माधोराम शास्त्राी, विजय, बिजेंद्र कुमार, सुभाष चंद, रमेश चंद कटारिया, फूल सिंह, मानसिंह ठेकेदार, बुद्ध सिंह गंगानिया, सुनील कुमार, वीशू, राहुल, पुष्पेंद्र कल्यानी, सूरजमल, किरनपाल, अमित कुमार, सीताराम, संतराम, अभिषेक, मिंटू, संदीप रंजन, बबलू, सुनील कुमार, कृष्णपाल, राधेश्याम आदि शामिल रहे। गंगारामपुरा में भी भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें