फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच मामले दर्ज

Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। चुनाव प्रचार की अवधि के बाद प्रचार करने पर पुलिस ने बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। आरोपियों पर आचार संहिता के उल्लंघन की धारा लगाई गई है। विधानसभा चुनावों के प्रचार की अवधि बृहस्पतिवार शाम समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रचार करवाने के चलते सिविल लाइन पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा और बसपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक की तरफ बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा के 100-125 समर्थकों द्वारा जुलूस निकालकर और महावीर चौक पर 200-250 कार्यकर्ताओं द्वारा आर्य समाज रोड एवं मीनाक्षी चौक पर चार पहिया वाहनों पर बैठ राकेश शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

तीसरी रिपोर्ट विनेश के खिलाफ बिना अनुमति के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर लिखी गई है।  सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के समर्थकों द्वारा बिना अनुमति के बाइकों से प्रचार करने पर प्रत्याशी समर्थक संदीप सैनी निवासी मिमलाना रोड के सिविल लाइन में और दूसरी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें