शंकराचार्य से मुलाकात करते उत्तराखंड के पूर्व सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
मोरना के शुक्रताल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण आश्रम में चतुर्मास कर रहे जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या जितना सरकार सुलझाने का प्रयास करती हैं, उतनी ही उलझती जा रही है। कश्मीर की समस्या को हल करने केे लिए सरकारों को सख्त कदम उठाने होंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शंकराचार्य से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री लक्ष्मी नारायण आश्रम में उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। समस्या काश्मीर नहीं, बल्कि पाकिस्तान है। जब तक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक कश्मीर में आए दिन राजनैतिक प्रयास चलते रहेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार के डॉ. सुनील चौहान, प्रमोद चौहान, शिमोल अहलावत, शिंवम पंवार, साहिल, शानिका कादीयान, गौरव त्यागी, कुलदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा, शिवकुमार त्यागी, भोलाराम शास्त्री, विनोद शर्मा चेयरमैन, विपिन मलिक, मुकेश शर्मा, मोनू कश्यप, अभिषेक कौशिक, दिवाकर शास्त्री, पंकज, नवीन जैन, वैद सेवाराम, धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।