फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बालियान की चिट्ठी पर रेलवे ने बदला शेड्यूल, वंदे भारत ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव, स्टॉपेज भी बढ़ें

Tue, 23 May 2023 10:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी। खास बात यह है कि बालियान की चिट्ठी से रेलवे का शेड्यूल बदल गया है। अब वंदे भारत ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव हुआ है और स्पॉपेज भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार वंदे भारत ट्रेन का मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज मिल गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। मोबाइल पर बात की, जिसके बाद जिले में स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। रेलवे ने भी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


आनंद विहार से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग चली आ रही थी। लेकिन रेलवे की ओर से जारी की गई समयसारिणी में स्टॉपेज नहीं मिला, जिसके चलते ट्रेन को लेकर उत्सुक लोगों के बीच निराशा का माहौल बन गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा और इसके बाद उनसे बातचीत की। बालियान का कहना था कि स्टॉपेज नहीं मिलने से जिले के लोगों के बीच रोष है। इसके बाद ट्रेन के रुकने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

कितनी कारगर होगी आठ कोच वाली ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मंजूरी मिल गई है, लेकिन अब कई सवाल भी है। आठ कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों को कितना फायदा पहुंचाने का काम करेगी। इसकी वजह यह है कि ट्रेन के संचालन के दौरान जालंधर एक्सप्रेस और जनशताब्दी का भी समय है। ऐसे में यात्री तीनों में से कौन सी ट्रेन को तरजीह देंगे। ट्रेन के आनंद विहार तक ही होने के चलते देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मुश्किलें भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़

विज्ञापन

इस तरह आएगी और जाएगी ट्रेन
वंदे भारत 25 मई से ट्रैक पर दौड़ेगी। सुबह सात बजे देहरादून से चलकर दोपहर करीब 12 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। शाम पांच बजकर 50 मिनट पर ट्रेन आनंद विहार से देहरादून के लिए चलेगी। मुजफ्फरनगर में सुबह के समय पहुंचने का समय दस बजकर सात मिनट और शाम के समय सात बजकर आठ मिनट मिनट पर ट्रेन आएगी।

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिले के लोगों को बड़ा लाभ होगा। ट्रेन की समय सारिणी में मुजफ्फरनगर को स्थान दिलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें