फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बत्तीस मान के भंडारे में आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का भी करेंगे निरीक्षण

Tue, 23 May 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बत्तीस मान के भंडारे में आएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खतौली तहसील के गांव तुलसीपुर-चिंदौड़ा के शिव गोरखनाथ मंदिर की ओर से आयोजित बत्तीस मान के भंडारे में 25 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। गोरखनाथ मंदिर के महंत संध्यानाथ महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 मई को विशाल भंडारे में शामिल होंगे। निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री साधु-संतों को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आने के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शिव गोरखनाथ मंदिर के महंत संध्यानाथ महाराज ने बताया कि विशाल बत्तीस मान भंडारे का आयोजन 24, 25 और 26 मई को आयोजित किया जाएगा। विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं, पंडाल भी लगा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन

विज्ञापन

बताया गया कि गांव मीरापुर दलपत क्षेत्र में नव निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन ने गांव तुलसीपुर चिंदौड़ा के शिव गोरखनाथ मंदिर और नवनिर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले विशाल भंडारे के कार्यक्रम और सभा स्थल का निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़

इस दौरान उन्होंने शिव गोरखनाथ मंदिर के महंत संध्यानाथ महाराज व अन्य साधु-संतों से भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

सहारनपुर भी जाएंगा मुख्यमंत्री योगी, करेंगे मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सहारनपुर आ रहे हैं। वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मंगलवार की देर शाम अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11.25 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 12.45 बजे मुख्यमंत्री मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी के पास बनाए गए हेलीपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 12:45 से सवा एक बजे तक यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी के पास बनाए हेलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से एक बजकर 35 मिनट पर पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील के गांव तुलसीपुर में शिव गोरखनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि शासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिल गई है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें