फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव बालियान बोले: जनता का फैसला परमात्मा का फैसला, बदले की भावना से कभी कोई काम न किया न करेंगे

Sun, 20 Mar 2022 07:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।

सार

धन्यवाद सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हम सत्ता में हैं, बदले की भावना से काम करते तो अगली पीढ़ी बर्बाद हो जाती। भाजपा ने क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं, जितनी सड़कों का निर्माण करवाया है, उन पर तो विपक्षी टुक्की भी नहीं लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनता का फैसला परमात्मा का फैसला होता है। विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है। बुढ़ाना में भाजपा का विधायक हारा नहीं, बल्कि 2017 के मुकाबले अधिक वोट प्राप्त किए। भाजपा ने क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं, जितनी सड़कों का निर्माण करवाया है, उन पर तो विपक्षी टुक्की भी नहीं लगवा सकेंगे। कस्बे के महावीर तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग के मैदान में धन्यवाद सभा हुई। जिसमें बालियान ने कहा कि जनपद में प्रत्येक विधान सभा मेें भाजपा का तीन से चार प्रतिशत वोट बैंक बढ़ा है। 

विज्ञापन


कहा कि एक वर्ष में उन्होंने बहुत तनाव झेला है। 2019 में उनका मुकाबला चौ. अजित सिंह के साथ हुआ था। हम दोनों आदर के साथ लड़े थे। किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ गलत शब्द नही बोला था। इस चुनाव में बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ। काले झंडे तक दिखाए गए। यह सब कार्य सुनियोजित थे। हम सत्ता में हैं, बदले की भावना से काम करते तो अगली पीढ़ी बर्बाद हो जाती। सपा और कांग्रेस की सरकारों में जनता त्रस्त थी।
 

यूनियन की टोपी पहनकर गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाएंगे : उमेश मलिक
भाजपा के पूर्व विधायक उमेंश मलिक ने कहा कि गांव में गोल टोपी और थाना व तहसील में यूनियन की हरी टोपी पहनकर गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी। हरी टोपी पहनकर गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। लोकदल पांच साल में खत्म हो जाएगी। उन्होनें पांच वर्षों तक जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की है। आगे भी आपके बीच रहकर आपकी सेवा करता रहूंगा। नवनिर्वाचित विधायक का कहना है कि मुझे मुस्लमानों ने विधायक बनाया है। उनका यह कहना समाज के लिए बेहद अपमानजनक है।
विज्ञापन

कुछ यूनियन के नेताओं को ले गई कोक्को
मलिक ने कहा कि चुनाव के दौरान यूनियन के कुछ नेताओं ने कहा था कि भाजपा की वोट तो कोक्को ले गई है। कोक्को ने तो यूनियन के नेताओं को समाप्त करने का काम किया है। यूनियन अब केवल बुढ़ाना क्षेत्र में ही सिमट कर रह गई है। अल्लाह-हू-अकबर वालों के कानों में जयकारा वीर बजरंगे का नारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें