मिश्रित आबादी-धार्मिक स्थल के पास पुलिस रहेगी तैनात
शब ए बारात तथा जुमे की नमाज व होली पर्व एक ही दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसलिए एसएसपी ने पुलिस व खुफिया को विशेष तौर पर मिश्रित आबादी, धार्मिक स्थल के आसपास भी तैनात किया है ताकि कोग भी किसी को जबरन न रंग लगाएं।
चौराहों पर लगेंगे बैरियर-निगरानी करेगी बाइकर्स पुलिस टीम
होली पर नगर के सभी मुख्य चौराहों और तिराहों पर पुलिस बैरियर लगाएगी ताकि कोई स्टंट न कर सकें। तेज गति से बाइक न दौड़ाई जा सकें। हुड़दगिंयों की निगरानी और कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर बाइकर्स पुलिस टीम बनाई गई है।
आठ क्यूआरटी टीम भी लगाई
बताया गया कि कहीं पर यदि कोई विवाद या फसाद होता है तो मौके पर पहुंचने के लिए आठ क्वीक रेस्पोंस टीम भी बनाई है। यह टीम नगर के मुख्य चौराहों पर तैनात रहेगी।
शब-ए-बरात, जुमे की नमाज और होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंगियों से निबटने के लिए बाइकर्स पुलिस टीम बनाई है। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
एसएसपी ने किया नगर में भ्रमण
होली पर एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम के साथ नगर के बाजारों में भ्रमण किया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को शिव चौक पर एकत्र किया। इसके बाद भगत सिंह रोड, दाल मंडी, खालापार, फक्करशाह चौक, मीनाक्षी चौक व शिव चौक तक पैदल मार्च किया।