मुजफ्फरनगर के सिसौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव आर्य ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। किसान भवन में हुई बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों और संविधान की रक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संजीव आर्य ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
नरेश टिकैत ने कांग्रेस के किसान हितैषी कार्यों का किया उल्लेख
मुलाकात के दौरान नरेश टिकैत ने कांग्रेस के किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हित में कई कार्य किए हैं। टिकैत ने भोपा नहर में हादसे में क्षतिग्रस्त हुए 16 ट्रैक्टरों को नए ट्रैक्टर देने और किसानों की 72 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों के कई वर्षों के बिजली बिल माफ किए गए थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ: खरखौदा में दहेज हत्या के आरोपों के बीच विवाहिता की मौत, पति से विवाद के बाद लगाया था फंदा