फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में मां और बेटे ने जहर खाकर जान दी, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद; तड़पते हुए दम तोड़ा

Mon, 14 Sep 2026 08:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में जितेंद्र अपनी मौसी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मां सुशीला ने इस बात पर डांटा तो उसने जहर खा लिया। यह देखकर मां सुशीला ने भी जहर का सेवन कर लिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर मां और बेटे ने जहर खा लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शांति नगर निवासी सुशीला (80) और उनके अविवाहित बेटे जितेंद्र (50) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र अपनी मौसी से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। जब मां सुशीला ने उसे इस बात पर डांटा, तो जितेंद्र ने आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अपने बेटे को ऐसा करते देख, मां सुशीला भी सदमे में आ गईं और उन्होंने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों बुरी तरह तड़पने लगे। 
 

शोर होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। दोनेां को बचाने की भरसक कोशिश की, मगर सफलता हासिल नहीं लगी। कुछ देर के इलाज के बाद सुशीला और उनके बेटे जितेंद्र की मौत हो गई। इस दुखद घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य शामली में एक शादी समारोह में गए हुए थे।

 
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर, यह घटना नशे की लत और पारिवारिक कलह से जुड़ी प्रतीत हो रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी अन्य व्यक्ति का इस घटना में कोई हाथ है, तो नहीं है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मानी जा रही है। 

ये भी देखें...
शामली: गड्ढे में पहिया जाते ही सेटरिंग के सामान से लदी ई-रिक्शा पलटी, 17 साल के किशोर की दबकर मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें