फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, कूड़ों के ढेर लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से कस्बे में कूड़ों के ढेर लग गए।
सोमवार को भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिंग हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारियों की ठंडी, गर्म वर्दी का भुगतान तत्काल कराए जाने की व्यवस्था कराई जाए। सफाई कर्मचारी रात में कार्य नहीं करेंगे। संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य कर्मचारियों की भांति नगर निकाय सफाई कर्मचारियों को भी सातवें वेतन का लाभ दिलाए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या के आधार पर दो लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने व पदोन्नति की जाए। ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश अनुसार 21 हजार रुपये प्रति माह देने आदि मांग शामिल है। इस दौरान मलखान सिंह, जितेंद्र कुमार, विकास दीप, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें