फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में सफाई कर्मियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
नगर पालिका में धरना देते सफाईकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाई कर्मियों ने शुरू किया बेमियादी धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। संघ द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को नोटिस दिया था।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान के नेतृत्व में कर्मियों ने पालिका प्रांगण में अवकाश के बावजूद अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया गया और उन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गयी। चमनलाल ने कहा कि पालिका प्रशासन अपने वायदे से मुकर रहा है और कोई भी समझौता सफाई कर्मचारियों के हित में लागू नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो कामबंद हड़ताल से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक से पूर्व नगर पालिका प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग पर 100 सफाई कर्मचारी रखने पर सहमति बन गई थी। पालिकाध्यक्ष द्वारा इस फाइल को रोक दिया गया। शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 100 कर्मचारियों की तैनाती आवश्यक है। धरने में महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल, अजय कुमार सफाई नायक, जितेंद्र कुमार सफाई नायक, शिवकुमार सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, राजेश कुमार सफाई नायक, सूरज प्रकाश सफाई नायक, सोनू बिड़ला एडवोकेट, देवी प्रसाद सफाई नायक, मिलन सिंह, संजय भारती, सोमपाल सफाई नायक, भूषण लाल सफाई नायक, प्रदीप गहलोत, अजीत चड्ढा, संजय नवजोत, राजेन्द्र, सुनील पारचा, किशोरी लाल रणजीत, सरोज सुधा, रजनी, कोमल शामिल रहे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि शहर में 118 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा गया है। ये कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई बार चेकिंग किये जाने पर इनमें से 70-75 कर्मचारी ही उपस्थित पाये गये। आवश्यकता को देखते हुए फिलहाल 50 नये कर्मचारी ठेके पर रखने की अनुमति दी गई है, लेकिन ज्यादा कर्मचारी रखने का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों से वार्ता की जाएगी, टकराव की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें