फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर हुई थी संदीप की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर हुई थी संदीप की हत्या
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न में तीन दिन पूर्व हुई संदीप की हत्या महिला से छेड़छाड़ को लेकर की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। अन्य नामजद हत्यारोपी पिता-पुत्र अभी फरार हैं।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी संदीप की तीन दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही अजय, सुमित व उनके पिता ऋषिपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा लेनदेन को हत्या का कारण बताया गया था। शनिवार सुबह पुलिस ने गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से मुख्य हत्यारोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि संदीप रिश्ते में उसका चाचा लगता था, लेकिन हमउम्र होने के कारण दोनों के बीच काफी दोस्ती थी। घर आने-जाने के दौरान संदीप हत्यारोपी अजय की पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा था, जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों के बीच दूरियां आ गईं थीं। इसके बावजूद संदीप उसकी पत्नी से अक्सर छेड़छाड़ करता था, जिसके चलते उसने संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके पिता व भाई फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें