फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म संसार का सर्वश्रेष्ठ धर्म: स्वामी यशवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के आगमन पर बघरा आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में युवाओं ने भगवा बाइक शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व स्वामी यशवीर महाराज ने कहा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमें देश की संस्कृति और संस्कारों का अनुसरण करना होगा, तभी जीवन सार्थक होगा। सनातन धर्म संसार का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। हमारा अतीत करोड़ों वर्ष से अधिक पुराना है। जोश से लबरेज युवाओं ने गांव न्यामू, चौकडा, कसौली, बुड्ढाखेड़ा, छिमाऊ, दूधली, पिलखनी, कान्हाहेड़ी, गुनियाजुड्डी, बिरालसी और सिकंदरपुर गांवों में शोभायात्रा निकाली। विहिप जिला मंत्री सोहन वीर सिंह, आचार्य मृगेंद्र, मनोज कुमार, सचिन कुमार, अजय, सुमित, कपिल त्यागी, मोहित बजरंगी, रजत डॉक्टर सचिन, रोशन, कुलदीप, दर्शन, ईश्वर सिंह और शेरपाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें