विकास भवन के कर्मचारियों के सैम्पल लेते स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन और कलक्ट्रेट कर्मचारियों के लिए सैंपल
मुजफ्फरनगर। विकास भवन कर्मचारी व उसके परिवार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए। तीन अधिकारियों ने भी सैंपल दिए। इसके साथ ही कलक्ट्रेट कर्मचारियों की जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।
जिला पंचायत राज विभाग में कार्यरत दक्षिणी खालापार निवासी एक व्यक्ति सहित उसके परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कर्मचारी की मां की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इससे विकास भवन के कर्मचारियों में डर बना हुआ है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को जांच की मांग को लेकर हंगामा किया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास भवन पहुंची और 98 कर्मचारियों के सैंपल लिए। जिला पंचायत राज अधिकारी एसके श्रीवास्तव, डीएसटीओ अशोक कुमार और पीपीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने भी जांच के लिए सैंपल दिए। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती कर्मचारी कार्यालय नहीं आएंगे। इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। शनिवार को विकास भवन कार्यालय का मुख्य गेट बंद रहा तथा लोगों का आवागमन सीमित रहा। उधर, कलक्ट्रेट में भी करीब 50 कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
दक्षिणी खालापार का क्षेत्र किया सील
मुजफ्फरनगर। एक ही परिवार के 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने तथा एक महिला की मौत के बाद उनके घर के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया है। उनके आसपास हॉटस्पॉट का दायरा बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दक्षिणी खालापार में पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया।
शहर के दक्षिणी खालापार के हॉट स्पॉट क्षेत्र को किया गया सील।- फोटो : MUZAFFARNAGAR