फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलहेड़ा के ग्रामीण की त्रिपुरा में हत्या, बच्चा चोर समझ कर पीट पीटकर मारा 

Sat, 30 Jun 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की त्रिपुरा में हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दैनिक सामान बेचने वाले मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी एक ग्रामीण की लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजन शव को लेने के लिए अगरतला गए हैं। पूर्व प्रधान ने सरकार से मृतक के परिवार के भरण पोषण के लिए 25 लाख रुपये की मांग की है।  
विज्ञापन


कई वर्षों से गांव संभलहेड़ा निवासी युवक देश के दूरस्थ प्रांतों में जाकर कपड़ा और इलेक्ट्रानिक सामान बेचकर अपनी रोजी रोटी कमाते हैं। करीब दो माह पूर्व संभलहेड़ा निवासी जाहिद (40) पुत्र घसीटा कुरैशी अपने तीन अन्य साथियों के साथ त्रिपुरा प्रदेश की राजधानी अगरतला में गया था।

इन सभी लोगों ने वहां जाकर अपना कारोबार शुरू किया। गत दिवस कुछ लोगों को इन पर बच्चे चुराने वाले गिरोह का शक हो गया। बृहस्पतिवार को अगरतला के लोगों ने जाहिद और उसके साथियों को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी दौरान इन लोगों ने एक पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उत्तेजित भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों और कपड़ा बेचने वालों को मारना पीटना जारी रखा। 
विज्ञापन


इस घटना में संभलहेड़ा निवासी जाहिद के अलावा गुलजार, खुर्शीद निवासीगण जटवाड़ा और एक कार चालक सपन भी घायल हो गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया। इस हमले में त्रिपुरा पुलिस के जवान भी घायल हुए। मृतक के साथियों से मिली जानकारी के आधार पर त्रिपुरा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया।

जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के कुछ लोग जाहिद का शव लेने के लिये त्रिपुरा रवाना हो गए। शुक्रवार शाम तक शव नहीं आया था। गांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिये लोगों का तांता लगा है। पूर्व प्रधान अखलाक कुरैशी ने राज्य सरकार से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के लिये 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।  

परिजनों को बिलखता छोड़ गया 
मृतक जाहिद अपने पीछे दो पुत्र चांद, समी और एक बेटी मुस्कान को रोता बिलकता छोड़ गया। जाहिद के भाई साजिद, फिरोज, सलमान और जावेद ने बताया कि उनका भाई ईद पर आने के लिये कह गया था, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें