फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संभल संग्राम पर बनेगी संभल फाइल्स फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता अमित जानी का एक निजी कार्यक्रम में बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अब संभल संग्राम पर संभल फाइल्स नामक फिल्म बनाएंगे।
विज्ञापन

अमित जानी शनिवार को मोहल्ला शाहवाड़ा में युवा भाजपा नेता हिमांशु संगल के निजी कार्यक्रम में उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे संभल फाइल्स फिल्म बनाकर देश की जनता के सामने संभल संग्राम की सच्चाई को सामने लाएंगे। बीते वर्ष संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पुलिस व मुस्लिम समाज के लोगों में खींचतान के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा के बाद संभल शहर सुर्खियों में आ गया था। वे इस फिल्म को बनाने के लिए कई बार संभल का दौरा कर वहां के लोगों से बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से कश्मीर फाइल्स ने पूरे देश को जगाने का काम किया था, उसी प्रकार संभल फाइल्स फिल्म भी देश को जागरूक करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें