फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्यवाही के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रकाश चौक पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ईडी की कार्यवाही के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी में समाजवादी पार्टी नेताओं पर ईडी के छापों के खिलाफ खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। ईडी की कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर एकत्रित होने के बाद महावीर चौक से जिला मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रमोद त्यागी ने कहा कि यूपी की योगी सरकार जनता में अपना समर्थन खो चुकी है। सपा नेताओं पर अलोकतांत्रिक तरीके से छापे डलवा कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पूर्व मंत्री उमा किरण पूर्व सपा प्रत्याशी, हाजी लियाकत अली, राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, महेश बंसल, गौरव जैन, विनय पाल, रामनिवास पाल, असद पाशा, सचिन अग्रवाल, अब्दुल्ला राणा, राशिद सिद्दीकी, शलभ गुप्ता, सरताज राणा, शबाब जैदी, दर्शन सिंह धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें