फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण की होगी क्रॉस चेकिंग: डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक लेते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करें। शिकायतों के निस्तारण की क्रास चेकिंग कराई जाएगी। एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडे़। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर डीएम ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया करें। शिकायतें लंबित न रखी जाए और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्रवाई प्राथमिकता पर संचालित की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाए। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम सदर विजय कुमार, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें