फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सलीम, सालिक और अय्यूब को हाईकोर्ट से जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान में नरसंहार का भड़काऊ वीडियो वायरल करने के तीन आरोपी सलीम, सालिक और अय्यूब को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

ककरौली पुलिस ने 21 जुलाई को ककरौली के नदीम, मनशेर और रहीश को गिरफ्तार किया था। क्राइम पुलिस और एटीएस यूनिट मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी में जुटी थी। इसी दौरान विभिन्न व्हाट़्सअप ग्रुपों में भड़काऊ वीडियो वायरल की जानकारी मिली। इससे दंगा भड़काने एवं आतंकी हमले की साजिश का प्रयास किया गया। कथित वीडियो मुरादाबाद की बताकर वायरल की गई जबकि जांच में वीडियो पाकिस्तान की होने की बात सामने आई। विवेचना के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और आरोप पत्र दाखिल किया गया। मेरठ के खड़ौली निवासी अय्यूब, सलीम और शहर के मिमलाना रोड निवासी सालिक की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली गई है।
इन ग्रुपों में साझा की गई वीडियो
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। भड़काऊ वीडियो व्हाट्सअप ग्रुप खिदमत अब्बासी ग्रुप, प्राउड़ इंडियन मुस्लिम मुरादाबाद, मुस्लिम समाज जिंदाबाद मुजफ्फरनगर, ऑल इंडिया एंपलाॅयर ग्रुप एवं ककरौली युवा एकता में भड़काऊ वीडियो साझा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें