फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वेटर बन गया फर्जी पुलिस कमिश्नर, साथी संग मिलकर ठगे 1.62 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किशोर से ठगी करने के लिए एक होटल का वेटर फर्जी पुलिस कमिश्नर बन गया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर किशोर से 1.62 लाख रुपये ठग लिए। थाना रामराज पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो मोबाइल व ठगी की पूरी रकम बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि थाना रामराज क्षेत्र के गांव आलमवाला निवासी किशोर को अमृतसर में एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। उसे पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी कर ली गई। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में प्रशांत उर्फ निखिल और नाजिब अली, निवासी मोहल्ला किशन कोट इस्लामाबाद, थाना सी डिवीजन जनपद अमृतसर, पंजाब शामिल हैं। बीए पास गिरफ्तार प्रशांत अमृतसर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। नाजिब होटल में वेटर है। दोनों ने मिलकर किशोर से ठगी की थी। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
यह था मामला
गांव आलमवाला निवासी वादी गुरचरन सिंह ने रामराज पुलिस को बताया था कि उनका 17 वर्षीय पुत्र घूमने के लिए अमृतसर गया था। वहां उसकी एक मोबाइल शॉप संचालक से मित्रता हो गई। वापस आने के कुछ समय पश्चात उनके पुत्र के पास फोन आया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों को बिना बताए उनके पुत्र ने कई बार में एक लाख से अधिक रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उनके पुत्र से फोन पर एक व्यक्ति की बात कराई, जिसने खुद को पुलिस कमिश्नर बताया। डराकर एक बार फिर से 45 रुपये और खाते में डलवा लिए। कुल मिलाकर उनके पुत्र से 1 लाख 62 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें