मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित कंपनी में बतौर सेल्समैन कार्यरत कर्मचारी दुकानदारों से भुगतान के 4.42 लाख रुपये एकत्र कर फरार हो गया। कंपनी मालिक की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित वीटीसी ट्रेड विंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नितीश भारद्वाज ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां मोहल्ला गाजावाली निवासी हर्षित कुमार पुत्र योगेश कुमार सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।