फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाकियू ने कराया टोल फ्री, मौके पर पहुंचे राकेश टिकैट, टेंट लगाकर चढ़ाई भट्ठी

Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू ने टोल फ्री कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में रोहाना टोल प्लाजा पर डेरा डालते हुए टोल को फ्री करा दिया। टोल कर्मियों पर तानाशाह रवैया अपनाने, लोकल वाहनों से भी जबरन टोल वसूलने व मुसाफिरों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। धरने पर आसपास के गांवों से लगातार पहुंच रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने वहां भट्ठी चढ़ाते हुए टेंट भी गाड़ दिए हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर करीब दो साल पूर्व रोहाना से निकलते ही टोल प्लाजा बनाया गया था, जहां स्टेट हाईवे से जाने वाले वाहनों से टोल वसूला जाता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे और उसे फ्री करा दिया।

इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही धरना शुरू कर दिया। राकेश टिकैत का कहना है कि टोल कर्मचारियों द्वारा टोल से मुक्त रखे गए लोकल वाहन स्वामियों व भाकियू कार्यकर्ताओं से जबरन टोल वसूला जा रहा है। विरोध करने पर टोल कर्मियों द्वारा वाहन स्वामियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शाम तक बड़ी संख्या में आसपास गांवों से भाकियू कार्यकर्ता टोल पहुंचने शुरू हो गए हैं और टोल पर टेंट आदि लगाकर खाना बनाने के लिए भट्ठियां भी चढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सिवाया टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, तीखी नोकझोंक, आधे घंटे तक कराया टोल फ्री

विज्ञापन

वहीं देर शाम एसडीएम सदर विजय कुमार व सीओ सदर कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद धरने पर ही अफसरों की मौजूदगी में टोल अधिकारी एके सिंह व भाकियू पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना में अधर में लटके पुल को भी जल्द निर्मित कराकर शुरू कराने की भी मांग की। इस दौरान मांगेराम त्यागी, कुलदीप सिरोही, पीयूष पंवार, बिट्टू प्रधान आदि मौजूद रहे। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी थी।

चर्चाओं में रहता है रोहाना टोल प्लाजा
रोहाना टोल प्लाजा वाहन चालकों से बदसलूकी व दुर्व्यवहार को लेकर लगातार चर्चाओं में रहता है। कुछ समय पूर्व ही देवबंद के लोगों ने भी टोल कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ही जमकर हंगामा किया था। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अफसर मामले को शांत करने में कामयाब हो गए थे। अब भाकियू की त्योरियां चढ़ने के साथ ही टोल प्लाजा फिर से चर्चाओं में आ गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें