फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शलाका पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को नमन

Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Tribute meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश की राजनीति के महानायक पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्हें भावपूर्ण स्मरण करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शोक सभा में पहुंचे। अटल जी की सरलता, सादगी और सहृदयता को सभी ने याद किया। शहर विधायक कपिलदेव द्वारा पंजाबी बारात घर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व दल गत राजनीति से ऊपर था।
विज्ञापन


उनकी मृत्यु पर पूरा देश शोकाकुल है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और सईदुज्जमा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा साफ सुथरी राजनीति की। जीवन में उन पर कभी कोई आरोप नहीं लगे। भावी पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान ने कहा कि अटल जी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे।

भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने का चमत्कारी कार्य वही कर सकते थे। विधायक उमेश मलिक और विजय कश्यप ने कहा कि अटल जी भाजपा के संरक्षक थे। उनके जाने से भाजपा को गहरा आघात है। चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा ने अटल जी से जुड़े संस्मरण सुनाए। सपा नेता राजकुमार यादव, इलम सिंह गुर्जर, मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उनका विराट व्यक्तित्व था।
विज्ञापन


देश की राजनीति में उनकी हमेशा एक अलग पहचान रहेगी। भाकियू नेता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, जिला सकहारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, वैभव त्यागी, संजय अग्रवाल, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, संजय मित्तल, कांग्रेस नेता तारीक कुरैशी, सतीश शर्मा, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, व्यापारी नेता रेवती नंदन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समाजसेवी व उद्यमी भीमसेन कंसल, कुशपुरी, यशपाल पंवार, नितिन त्यागी, अशोक बालियान, गौहर सिद्दीकी, सतीश गोयल, एससी कुलश्रेश्ठ, डॉ एमके बंसल, डॉ आरएन त्यागी, राजकुमार छाबड़ा, शंकर स्वरुप, रघुराज गर्ग, पंकज जैन, कुंज बिहारी, अशोक अग्रवाल, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, प्रेरणा मित्तल, मोनिका गर्ग, सोनिया लूथरा, एकता, बबीता, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, महेंद्र आचार्य, अमरजीत सिडाना, सुनील दर्शन, सुभाष चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें