फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जनपद के सियासी पारे से गर्म हुई सकौती और दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मंच सजने लगे हैं। मेरठ के सकौती और नोएडा के दादरी में हुए दोनों आयोजनों का उद्देश्य भले ही अलग-अलग रहा लेकिन जिले की गूंज रही।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंच से हार और अपमान का जिक्र छेड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत पर कहा कि लोगों ने ऐतिहासिक फैसला लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने मुजफ्फरनगर लोकसभा का हिस्सा सकौती में अराजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया। विधानसभा चुनाव से पहले जिले के सियासी तापमान का आभास दोनों जगह हुआ। सकौती में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी समर्थकों के साथ शामिल हुए।
सरधना विधानसभा में मंच मिला तो उन्होंने लोकसभा चुनाव और उस दौरान बने माहौल का जिक्र छेड़ा। बिना नाम लिए कुछ लोगों की ओर इशारा किया। चुनाव की घोषणा से पहले ही मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सियासी माहौल का असर दूर तक नजर आने लगा है। राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री का इशारा चुनाव के दौरान के माहौल पर रहा। इसके अलावा हार के बाद भी कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिनके कारण वह लगातार चर्चा में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें