संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चुनाव में 148 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए दो कक्ष बनाए गए हैं। मतदान के समय मोबाइल फोन, कैमरा लाना और फोटो खींचना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव में 20 पदों पर सीधा मुकाबला होगा।
मतदान के लिए सभी चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना व घोषणा होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह व बाल किशन शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
मतदान आज प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना व घोषणा कर दी जाएगी। इस चुनाव में 148 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सभी अधिवक्ताओं को मतदान के समय अपना सीओपी कार्ड/एआईबीई की परीक्षा पास का रिजल्ट कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है। दोनों गुटों ने चुनाव अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।