मुजफ्फरनगर/मोरना। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में सात सौ किसानों की शहादत को नहीं भुलाया जा सकेगा। जो खुद को राष्ट्रवादी कहते थे, आज एक जाति की बात कर रहे हैं। हम इतने हल्के नहीं है जो उछल जाएंगे। गठबंधन की सरकार बनने पर मोरना चीनी मिल की क्षमता वृद्धि होगी। युवाओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।
मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में मीरापुर विधानसभा से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी चंदन चौहान और मुस्तफाबाद पचैंडा में पुरकाजी सुरक्षित सीट से गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार के समर्थन में जनसभा हुई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि आरलडी के विधायक नही है जो एक था वह छोड़कर भाग गया। लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नही है। हम लोग इतने हलके नही जो ऐसे ही उछल जाएंगे। मै उन सात सौ परिवारों को धोखा नही देे सकता, जिन्होंने हमारे लिए बलिदान दिया है। लखीमपुर के परिवारों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। जब तक मेरा परिवार ईमानदार रहेगा, तब तक आपका बेटा ईमानदार रहेगा। आज हमारी सत्ता नही है, हम विपक्ष में है। हमारे अंदर लड़ने की क्षमता है, सड़कों पर गंभीरता दिखा रहे है।
पचेंडा में यह रहे मौजूद
मुस्तफाबाद पचेंडा में अध्यक्षता चौधरी रघुबीर सिंह रॉयल, संचालन विनोद प्रधान व संजीव चौधरी ने किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ,वीरपाल मलिक पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व विधायक, कमल गौतम, इलम सिंह गुर्जर, विदित मलिक, राकेश शर्मा, रामानिवास पाल, हरेंद्र पाल, डॉ. मोनिका, कृष्णपाल चेयरमैन, पराग चौधरी, तारिक मुस्तफा, अशोक बालियान, मौलाना सईद प्रधान साबिर,सय्यद प्रधान, आलम मौजूद रहे।
मौरना में यह रहे मौजूद
रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, जगपाल, अजीत राठी, योगेश गुर्जर प्रमुख, राजेश चैयरमेन, अजय, रमानागर, मीनाक्षी चौधरी, हाजी मुसा, छोटा प्रधान ,सुंदर गुज्जर, डा अमित ठाकरान, मनोज राठी, लियाकत कुरैशी, हबीब, शहनवाज प्रधान मौजूद रहे।