फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी की ओर से मोहब्बत जिंदगी है शीर्षक से ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों ने कहा कि त्योहार आपसी मेल मिलाप का माध्यम होते हैं। त्योहार एक दूसरे से प्रेम करने और आपसी को सौहार्द बढ़ाने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी परंपरा और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करते हैं। इसलिए हमें त्योहारों को मिलजुलकर मनाना चाहिए। संयोजक डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जो दूरियां बढ़ रही हैं, उनको कम करने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि हमारा मकसद मोहब्बत और देश में अमन शांति व गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करना है। एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, व्यापारी नेता हुलासराय सिंघल व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह आदि ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देते हैं। इस मौके पर डॉ. डीके जैन, पूर्व विधायक माविया अली, सुहैल सिद्दीकी, अशोक गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, अजय सिंघल, सभासद मनोज सिंघल, मौलाना नदीम उल वाजदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, कमल देवबंदी, मुमताज अहमद, जमालुद्दीन अंसारी, नीरज कंसल, सुनील जैन, प्रवीन जैन व सुखपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें