फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जनपदीय खो खो प्रतियोगिता में सदर तहसील टीम ने प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर काॅलेज में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में सदर तहसील टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान जानसठ तहसील टीम ने प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शनिवार को बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर काॅलेज में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने किया। जनपद के आठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में सदर तहसील ने जानसठ को 10-6 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय पर जानसठ, तृतीय पर खतौली तहसील टीम रही। सब जूनियर वर्ग में सदर ने जानसठ को 15-5 से हरा कर प्रथम, द्वितीय जानसठ, तृतीय पर बुढ़ाना तहसील टीम रही।
अब एक अक्तूबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में होगा। विजयपाल सिंह, विपिन त्यागी, नीरज, विनुज, रवि, विनीत, अनिल, आकाश, धीरज, गोविंद मिश्र, दुष्यंत, विशाखा, सुमित शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें