फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कूड़ा फेंका या जलाया तो होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका भी शहर को स्वच्छ बनाने के मूड में आ गई है। पालिका अधिकारियों ने आदेश जारी कर सड़क पर कूड़ा फेंकने या जलाने पर कड़ी कार्रवाई का फरमान जारी किया है।  शहर में गंदगी को लेकर बुरा हाल है। गली-चौराहे कूड़े के ढेर से पटे पड़े हैं। नालों में भी सिल्ट के कारण जलभराव की नौबत है।
विज्ञापन


इसके अलावा अनेक मार्केट में कारोबारियों, ठेले या अन्य रूप से कूड़े-कचरे को सड़क पर फेंका जा रहा है। नगर पालिका अधिकारियों की हीला-हवाली के कारण सरेआम कूड़ा सड़कों पर फेंका और जलाया जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने आदेश जारी कर चेतावनी दी है।  क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी होती मिली तो संबंधित क्षेत्र के लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें