फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आरपीएफ कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
16-जानसठ के गांव घटायन में सड़क हादसे का शिकार हुए आरपीएफ कांस्टेबल गौरव कुमार का फाईल फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सड़क हादसे में आरपीएफ कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सड़क हादसे में आरपीएफ कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम मचा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन निवासी 27 वर्षीय गौरव पुत्र अनिल कुमार रेलवे विभाग मुजफ्फरनगर में आरपीएफ में कांस्टेबल की पद पर तैनात था। शुक्रवार की रात को गौरव मुजफ्फरनगर से अपने ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक द्वारा अपने गांव घटायन जा रहा था। मीरापुर रोड पर गांव खेड़ीकुरैश के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हादसे में रेलवे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेलवे कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने शनिवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें