फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वी ने फर्राटा दौड़ जीती

विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता बालिका । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। काकड़ा गांव के यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम वित्त आलोक कुमार व जिला कबड्डी संघ चेयरमैन अशोक बालियान ने किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उर्वी चौधरी प्रथम , पूर्णिमा द्वितीय , 200 मीटर दौड़ में अविका प्रथम , इशिका द्वितीय , 400 मीटर दौड़ में अविका प्रथम , राधिका द्वितीय , 800 मीटर दौड़ में अक्षिता प्रथम , साक्षी द्वितीय , 1500 मीटर दौड़ में पूर्णिमा शर्मा प्रथम व बबिता राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोला फेंक में स्वीटी प्रथम , विनीता द्वितीय व उषा तृतीय, डिसकस थ्रो में आकांक्षा प्रथम , भाला फेंक में उषा प्रथम , सुमन द्वितीय , लम्बी कूद में स्वीटी प्रथम , अक्षिता शर्मा द्वितीय रही । हैंडबॉल में स्टेडियम प्रथम व मुजफ्फरनगर शहर द्वितीय व कबड्डी प्रतियोगिता में बिटावदा विजेता व सोरम टीम उपविजेता रही । जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर स्टेडियम के कोच मनीष शर्मा , प्रीति मेहरा , आशीष तोमर , रामकुमार , सुमित कुमार , दुष्यन्त मलिक , अंकित धामा के अलावा महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान , कॉर्डिनेटर रेणु सिंह आदि मौजूद रही । प्रतियोगिता के आयोजक व स्टेडियम के संचालक नवीन बालियान के अलावा संदीप बालियान , विपिन बालियान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें