फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक भारी वाहनों के गुजरने से भोपा गंगनहर पुल को खतरा

विज्ञापन
12-भोपा में गंगनहर पुल के ऊपर से गुजरते भारी वाहन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अधिक भारी वाहनों के गुजरने से भोपा गंगनहर पुल को खतरा
विज्ञापन

भोपा। सिखेड़ा गंगनहर पुल के क्षतिग्रस्त होने से अब भारी भरकम वाहन भोपा गंगनहर पुल से गुजर रहे हैं। भोपा से सटे गंगनहर पुल, बेलड़ा एवं निरगाजनी आदि गंगनहर पुलों को पहले ही भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-खटीमा मार्ग पर पड़ऩे वाले सिखेड़ा गंगनहर पुल बृहस्पतिवार को एक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। गंगनहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से भोपा गंगनहर पुल से गुजरने वाले भारी भरकम वाहनों की तादाद दोगुनी हो गई है। जबकि भोपा गंगनहर पुल की हालत पूर्ण रूप से ठीक नहीं है। उसी भोपा क्षेत्र के कुछ गंगनहर पुलों की हालत जर्जर है। जिस कारण इन पुलों से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। क्षेत्र का एकमात्र भोपा गंगनहर पुल बचा है। इस पर भी भारी भरकम ओवरलोड वाहनों की भरमार के चलते क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों का आवागमन नहीं रोका गया तो, कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को भी गंगनहर पुल के निर्माणों की मांग की जा चुकी है।

11-भोपा में गंगनहर पुल के ऊपर से गुजरते भारी वाहन।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें