फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर होमगार्ड ने तेज रफ्तार बाइक से राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे के आठ माह बाद राहगीर की पत्नी ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूबे के जनपद फर्रुखाबाद के थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव पैथान निवासी सूरजमुखी ने तहरीर देकर बताया कि आठ माह पहले वह अपने पति बर्फीलाल के साथ शहर के भोपा रोड पर जा रही थी। आरोप है कि होमगार्ड मटरू पुत्र हुकुम सिंह ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से बर्फीलाल को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उपचार के दौरान बर्फीलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी शिवम पुत्र राजेश ने तहरीर देकर बताया कि वह नौ अक्तूबर को पिता के साथ शहर से लौट रहा था। आरोप है कि बालाजी पेपर मिल के निकट गांव के ही आकाश, अमृत, वाजिद उर्फ डॉन व दानिश ने उन्हें रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें सिर में चोट लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें