फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में रुचिका ऑल इंडिया टॉपर

Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में कृषि विवि की छात्रा रुचिका शर्मा ने ऑल इंडिया में टॉप किया। विवि के अन्य छात्रों ने भी बाजी मारी।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय जेआरएफ परीक्षा में वेटनरी साइंस संवर्ग में रुचिका शर्मा ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र सूरज धनकड़ ने तृतीय, सिराज अंसारी ने 16वी रैंक, अनुराग पटेल ने 46वीं रैंक, रवि कुमार यादव ने 91वी रैंक प्राप्त की। एनीमल साइंस संवर्ग में छात्र अंकित पंवार ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने 89वी रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय व कृषि विवि का नाम रोशन किया। कुलपति डाॅ. केके सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।
मुजफ्फरनगर की पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त अनुज शर्मा की बड़ी बेटी रुचिका शर्मा ने बताया कि उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की। वह रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका छोटा भाई एयरफोर्स में है और बहन लखनऊ में एमबीबीएस कर रही हैं। मां सुषमा शर्मा गृहणी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें