चुनावी ड्यूटी में रोडवेज के चालकों की भी चांदी होगी। परिवहन विभाग से मिलने वाले वेतन के साथ ही अतिरिक्त रूप से 180 रूपये रोजाना मिलेंगे। वहीं, संविदा चालकों को 335 रुपये रोजाना के हिसाब से भुगतान होगा। इसके अलावा आयोग से एक बस का किराया 19 हजार रूपये से अधिक मिलेगा। सोमवार को परिवहन निगम की ओर से डिपो को आदेश भेजे गए हैं।
जनपद में ग्याहर फरवरी को मतदान होगा। चुनाव में वाहनों की खपत पूरी करने के लिए रोडवेज डिपों की बसें भी लगाई गई है। रोडवेज डिपो से करीब 50 बसो की डिमांड रखी गई है। लेकिन, फिलहाल 14 बसे ही चुनावी ड्यूटी में शामिल है। चुनाव में बस चलाने वाले निगम के चालकों पर धनवर्षा होगी। चुनाव आयोग ने यूपी परिवहन निगम को दिशा-निर्देश भेजे हैं। मुख्यालय से डिपो को भी आदेश पहुंच गए हैं।
इनमें कहा कि चुनावी ड्यूटी में जाने वाले चालक को वेतन के अतिरिक्त रोजाना 180 रुपये भी मिलेंगे। इसमें उसका खाना और अन्य शामिल है। जबकि संविदा चालक को 335 रूपये के प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होगा। वहीं, जिनती भी बस चुनाव में चलेंगी। आयोग के स्तर से 19,777 रुपये एक बस का प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा। यह किराया 400 किमी की दर होगा। 400 किमी से अतिरिक्त बस चलेगी तो डिपो और जहां तक बस चली। उसका 49.44 रुपये प्रति किलोमीटर रूपये की दर से भुगतान लिया जाएगा।
डिपो की बसों के दो नए रूट बने
रोडवेज डिपो से दो नई बसों का चलाई गई है। इनमें पहली आगरा रूट पर और दूसरी बदायूं के लिए चली है। बदायूं मार्ग पर पहली बार बस का संचालन होगा। दोनों बसों को सोमवार से रवाना किया गया है। इसके अलावा चुनाव में बसों के लगने के बाद अनुबंधित बसों को रूट पर चलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
प्रशासन ने बड़े वाहनों की कमी दूर करने के लिए रोडवेज की बसों को अधिकृत किया है। हालांकि अभी 14 बसे ही चुनाव में गई है। मुख्यालय से जैसे आदेश होंगे, विभाग उसके अनुसार बसों को प्रशासन के हैंडओवर करेगा। बसों के रूटों पर घटने के कारण यात्रियों को आने वाली परेशानियों को देखते हुए रोडवेज डिपो तैयारी में लगा है। डिपो के अधिकारियों ने रूट पर अनुबंधित बसों को चलाने का खाका बनाया है। सोमवार से डिपो ने दो नए रूट पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
डिपो से सुबह पांच बजे आगरा के लिए सीधी सर्विस जोड़ी गई है। जबकि दोपहर दो बजे बदायूं के लिए बस चलेगी। दोनों बसे रोजाना रहेंगी। बदायूं जाने के लिए बस वाया मुरादाबाद होकर जाएगी। अनुशासन पटल प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि सोमवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा था, जिसके चलते डिपो से दो नई बसें चलाई गई हैं।