फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रोवर-रेंजर शिविर का समापन

विज्ञापन
चौधरी छोटूराम महा विद्यालय में पांच दिवसीय शिविर के समापन के दौरान सेल्फी लेती गाइड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट के तत्वाधान में चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया तथा चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में चल रहे पंच दिवसीय रोवर रेंजर कैंप का सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ प्राचार्य डॉ नरेश मलिक एवं शिविर संचालक भारत भूषण अरोरा, प्रभा दिया के साथ समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना व झंडा गीत के साथ शुरू हुआ। प्राचार्य नरेश मलिक ने सभी से एक अच्छे स्काउट गाइड बनने की अपील की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न विधाओं तथा कलाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने तंबू निर्माण किया तथा साथ-साथ अपने आप खाना बना कर फूड प्लाजा भी लगाया। लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल स्काउट एंड गाइड के जन्मदाता के अवसर पर महाविद्यालय में चिंतन दिवस का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रविंद्र कुमार सिंगल मौजूद रहे। रजनी गोयल, योगेश कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश कुमारी, राजीव गौतम, विनीत कुमार, रेनू गर्ग, अरविंद कुमार, अनिल कौशिक, डॉ हरिओम शर्मा, दुष्यंत कुमार, कुमारी ज्योति, अनीता गुप्ता, सुषमा सैनी, आनंद मालियान, आयुष चौधरी एवं अनुज कश्यप तथा महा विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। स्काउट गाइड को प्रादेशिक स्तर के प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सांत्वना पुरस्कार जूनियर एवं सीनियर स्तर पर प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइड को सम्मानित किया गया। संचालन जिला संगठन कमिश्नर प्रभा दहिया एवं भारत भूषण अरोरा ने किया। अंत में महाविद्यालय के रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा द्वारा सभी को धन्यवाद किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत शिविर का समापन किया गया।

चौधरी छोटूराम महा विद्यालय में राज्य पुरुस्कार से सम्मानित स्काउट गाइड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चौधरी छोटूराम महा विद्यालय में रोवर रेंजर कैपं के समापन कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विद्यालयो?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें