रुड़की रोड पर गड्ढों में तब्दील हुई सड़क।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर की रुड़की रोड पर चलना दूभर हो रहा है। सड़क अनेक स्थानों पर खोद दी गई। निर्माण कार्य अधूरे पड़े रहने से राहगीर जाम से जूझते है। यहां के दुकानदार भी परेशान हैं।
रुड़की रोड शहर की व्यस्तम सड़क है। कुछ समय से इस सड़क पर मीनाक्षी चौक से लेकर स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय तक डिवाइडों पर लाइट लगाने, सीवर डालने, नाला निर्माण के कार्य चल रहे है। ऐसे में डिवाइडर तोड़ गए तथा सड़क को भी अनेक स्थानों से खोद कर छोड़ दिया गया है। निर्माण कार्य का सामान भी सड़क पर पड़ा है। सड़क पर गड्ढे बन गए है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क पर चलना आसान नहीं रह गया। साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं, उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। चंद्रा सिनेमा के पास सीवर डालने के लिए पहले जल निगम ने सड़क को खोद दिया। पहले खोदे गड्ढे अभी पूरी तरह से भरे भी नहीं थे। अब टेलीफोन विभाग ने भी सड़क को खोद कर भूमिगत केबिल डालने का काम शुरू किया है। मीनाक्षी चौक से लेकर जिला अस्पताल तक जाने में जगह-जगह लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ता हैं। सड़क पर भारी यातायात देर रात तक प्रतिबंधित है। बावजूद इसके सड़क से होकर गुजरना आसान भी नहीं हैं। जल निगम द्वारा सीवर लाइन के बचे पाईप ना उठवाने से सड़क घिरी पड़ी है। जिससे जाम के हालात बनते रहते हैं।
विभागों को पत्र भेजा जाएगा
- सरकारी विभागों में आपसी समन्वय का अभाव शहर की सुंदरता को बिगाडऩे के साथ लोगों को परेशानी में डाल रहा हैं। जल निगम समेत अन्य सरकारी विभागों को पत्र भेजकर पालिका ने कार्ययोजना का ब्लू प्रिंट मांगा था। पालिका को ब्लू प्रिंट नहीं मिला। हम सड़क बनवा कर निबटते नहीं जल निगम उसे खोद देता है। सड़क खोदने वाले विभागों को पत्र भेज कर जल्द सड़क निर्माण कराने को कहा जाएगा। - अंजू अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन