फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी के झूलों से सज गए बाजार

विज्ञापन
सदर बाजार में लडडू गोपाल के श्रृगांर का सामान खरीदती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजार सज गए है। ठाकुर जी के झूलों व पौशाकों से सजे बाजारों में लोग खूब खरीदारी कर रहे है। चाइना का सामान इस बार बाजार से गायब है।
विज्ञापन

आगामी 11 और 12 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार ठाकुर जी के झूलों, सिंहासनों, ज्वैलरी और पोशाकों से सज गए है। महिलाएं बाजारों में ठाकुर जी से जुडे सामान की खरीदारी में लगी हैं। इस बार जन्माष्टमी पर चाइना का सामान बाजार से गायब हैं। बाजार में 70 से 400 तक पालने, 50 से 200 तक सिंहासन, 10 से 125 ज्वैलरी, 100 से 700 रुपये तक की पौशाकों की बिक्री हो रही है। मार्च के बाद आए सभी त्यौहारों को कोरोना ने प्रभावित किया हैें, लेकिन जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के हाथों कोरोना को मात मिल रही हैें और लोग ठाकुर जी के सामान की दुकानों पर पहुंच खरीदारी में जुटे हैें। दुकानदार संजय गर्ग का कहना है कि कृष्ण उपासकों के उत्साह में कोई कमी नहीं हैं। ठाकुर जी की बरस रही कृपा से सभी सामान बिक रहा हैं। कृष्ण भक्तो की चायना सामान से दूरी पहले की तरह बरकरार हैं। सदर बाजार के दुकानदार कल्लू का कहना है कि कोरोना को देखते हुए जन्माष्टमी पर बाजार में उदासी का माहौल नहीं हैं। महिलाओं में ठाकुर जी के प्रति श्रद्धा से सामान की ब्रिकी में कोई ज्यादा कमी नहीं है। पर्व के नजदीक आने पर बचा माल बिक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें