फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की दुकान लूटने का प्रयास

विज्ञापन
20द्वठ्ठद्दष्द्ध01-बिरालसी में पीड़ित सराफा कारोबारी से घटना की जानकारी लेते किसान स्वाभिमान संग? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिनदहाड़े सराफ की दुकान में लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने तमंचे के बल पर सराफा कारोबारी की दुकान को लूटने की कोशिश की। व्यापारी के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यापारी और बदमाश के बीच हाथापाई हुई। इस पर बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन

बिरालसी गांव की बीच आबादी में मंगलसेन की सराफ की दुकान है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर खाना खाने गए थे। उनका लड़का गोविंद और पौत्र दीपक दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। दूसरे युवक ने दुकान में घुसकर चांदी की चेन दिखाते हुए सराफ गोविंद से इसी तरह की दूसरी चेन बनवाने की बात कही। दुकानदार ने चेन का वजन करने के बाद दूसरी चेन का डिजाइन दिखाने के लिए अलमारी की तरफ बढ़ा, तो बदमाश ने अंटी से तमंचा निकालकर कनपटी पर लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते कहा कि जो कुछ सामान और नकदी है, तुरंत निकालो। इस पर उसकी बदमाश से नोकझोंक हुई। उसने सामान देने से इंकार किया और कहा जो कुछ करना है कर लो। इस पर हाथापाई हुई। युवक को धक्का दिया, तो वह टेबल के पंखे पर जाकर गिरा, तभी उसने शोर मचाया। आनन फानन में बाइक पर बैठा बदमाश मौके से भागने लगा, तो पड़ोसी मोनू ने उसकी तरफ ईट फेंककर मारी। लेकिन वह बाइक लेकर भागने में कामयाब रहा। दुकान में घुसा बदमाश लूटपाट किए बिना गांव के रास्ते पैदल फरार हो गया। हालांकि मौके पर पहुंचे किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष अमरीश राणा समेत काफी लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र चौधरी और बिरालसी चौकी प्रभारी आनंद पोसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। गांव के पेट्रेाल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया। पीड़ित व्यापारी गोविंद ने बताया कि वह बदमाशों के तमंचे से नहीं घबराया, बल्कि डटकर मुकाबला किया। इसीलिए लूटपाट होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें