फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज, तीन बच्चों समेत आठ घायल

विज्ञापन
मीरापुर बाईपास पर रोडवेज बस पलटने के घायल व सड़क पर पलटी पड़ी रोडवेज बस
विज्ञापन
मीरापुर। हरिद्वार से दिल्ली लौट रही सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस सैनी भट्टा तिराहे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़े और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

यह हादसा बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। बस हरिद्वार से दिल्ली के लिए जा रही थी। चालक मेरठ निवासी विनोद और परिचालक चांदपुर के बुंद्राखुर्द निवासी रिंकू ने बताया कि बस में हरिद्वार से हापुड़ जाने वाले आठ यात्री सवार थे।
भट्टा तिराहे पर पहुंचते ही बस राजमार्ग के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास के ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मदद की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महाड़ीक ने बताया कि बस में आठ ही यात्री थे। सबकी हालत खतरे से बाहर है।
-
हादसे में यह हुए घायल
दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें हापुड़ के शिवनगर गढ़ फाटक निवासी सुमित, निशा और चंद्रवती शामिल हैं। तीन बच्चे जिया (06), शिवांश (05) और भाग्यश्री (03) भी घायल हुए हैं। महिला शोभा के साथ बस के चालक विनोद और परिचालक रिंकू को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें